- वैष्णो धाम में अवैध फ्लैटों के निर्माण का मामला
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: एनएच-58 पर स्थित वैष्णो धाम कॉलोनी में 50 फ्लैट ऐसे हैं, जिन पर मेरठ विकास प्राधिकरण ने कागजों में तो कार्रवाई कर दी, लेकिन सच यह है कि वर्तमान में लोग वहां पर परिवार के साथ रह रहे हैं। इन फ्लेटों में लोग परिवारों के साथ रह रहे हैं। इनके सरकारी दस्तावेज में ध्वस्तीकरण के आदेश हैं, लेकिन परिवारों का रहन-सहन इन में चल रहा है।
वैष्णो धाम ही पहला मामला नहीं है, बल्कि इस तरह के बहुत सारे अवैध कॉम्प्लेक्स और कालोनियां विकसित कर दी गई है, जिन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अब मेरठ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष का चार्ज भी डीएम दीपक मीणा के पास है, ऐसे में डीएम से उम्मीद लगाई जा रही है कि इन अवैध बिल्डिंगों का वह संज्ञान लेंगे और निश्चित रूप से कार्रवाई करेंगे। बागपत रोड पर मलियाना पुल से जैसे ही नीचे उतरते हैं, तभी बाएं हाथ पर एक कॉम्प्लेक्स बना है।
कहने को कॉम्प्लेक्स का मानचित्र स्वीकृत हैं, लेकिन कुछ दुकानों का ही मानचित्र स्वीकृत हैं, लेकिन मौके पर तो 50 से ज्यादा दुकानों का निर्माण कर दिया गया है। इस तरह से इस कॉम्प्लेक्स पर भी सरकारी दस्तावेज में कार्रवाई की बात मेरठ विकास प्राधिकरण के इंजीनियर करते हैं, लेकिन धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

