Tuesday, March 10, 2026
- Advertisement -

Kaun Banega Crorepati: “जहां अक्ल है, वहां अकड़ है”, KBC के प्रोमो ने मचाई हलचल, 11 अगस्त से शुरू होगा नया सीजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। छोटे पर्दे का सबसे लोकप्रिय क्विज़ शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) एक बार फिर दर्शकों के बीच लौटने को तैयार है। इस शो का नया सीजन 11 अगस्त 2025 से प्रसारित होगा, जिसमें हमेशा की तरह सदी के महानायक अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट्स से सवाल पूछते नजर आएंगे। शो का एक प्रोमो वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर साझा किया गया है, जिसे देखकर फैंस में उत्साह और भी बढ़ गया है।

प्रोमो किया शेयर

दरअसल, सोनीटीवी ऑफिशियल के इंस्टाग्राम पेज पर शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का एक प्रोमो शेयर किया गया। जिसमें एक अमीर आदमी एक गरीब आदमी का मजाक बनता है। अपने कारपेट से पैर हटाने के लिए कहता है। इस पर वह आदमी जानकारी देता है कि यह कारपेट ऐसे मटीरियल का बना है, जो गंदा नहीं होता है। इसके बाद वह कहता है, ‘हमारे भदौयी में भी कारपेट बनते हैं, आपको भेजते हैं और उस आदमी के हाथ में कुछ पैसे रख देता है।’ फिर एंट्री होती है, अमिताभ बच्चन की, वह कहते हैं, ‘अक्ल है तो अकड़ है।’

नए सीजन के टेलीकास्ट होने की बताई तारीख

आगे प्रोमो में अमिताभ बच्चन ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नए सीजन के टेलीकास्ट होने की तारीख बताते हैं। मगर यह बात वह विजय दीनानाथ चौहान के अंदाज में कहते हैं। यह चर्चित किरदार अमिताभ बच्चन ने फिल्म ‘अग्निपथ’ में निभाया था। दर्शकों को अमिताभ बच्चन का यह अंदाज काफी पसंद आया। यूजर्स ने अमिताभ बच्चन के लिखा, ‘सुपर सर।’

अमिताभ बच्चन कई सीजन होस्ट कर चुके हैं

25 साल पहले यह क्विज शो टीवी पर आया था। तब से अमिताभ बच्चन ही इसे होस्ट कर रहे हैं। इस बीच में शाहरुख खान ने भी एक सीजन होस्ट किया। मगर दर्शकों को अमिताभ बच्चन ही इस शो में पसंद आते हैं। वह प्रतियोगियों को शो के दौरान काफी मोटिवेट करते हैं। फैंस के कहने पर अपने करियर से जुड़े किस्से भी अक्सर सुनाते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

कनाडा में भारतीयों के पढ़ाई के अवसर

अगर आप भी विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना...

तेजी से बढ़ती डिजिटल मार्केटिंग इंडस्ट्री

आज के समय में करियर बनाने के लिए डिजिटल...

वाट्सऐप ग्रुप के सुप्रभात वीर

आज के डिजिटल युग में 'आतंकवाद' केवल सीमाओं पर...

बालेंद्र शाह भाारत से कैसे रखेंगे संबंध

हिमालय की उपत्यका में बसा देश नेपाल के आम...

संभावित ऊर्जा संकट और भारत

इस्राइल और अमेरिका द्वारा संयुक्त तौर पर 28 फरवरी...
spot_imgspot_img