नमस्कर, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। साउथ इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में हैं। एक ओर जहां वह बैक-टू-बैक प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर उनके फैंस लगातार यह जानने को बेताब हैं कि क्या उनकी ज़िंदगी में कोई नया खास इंसान आया है? लेकिन अब खबरें हैं कि उनकी लाइफ में किसी “खास शख्स” की एंट्री हो चुकी है। तो आइए जानते है कि आखिरकार कौन है वह…
सामंथा की लाइफ में हुई किसकी एंट्री
एक खबर के अनुसार, नागा चैतन्य और सामंथा के तलाक को अब पूरे 5 साल हो चुके हैं। नागा से अलग होने के बाद सामंथा का दिल निर्देशक राज निदिमोरु के लिए धड़क रहा है। हाल ही में सामंथा ने अपनी फिल्म ‘शुभम’ को लेकर कुछ बीटीएस तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें सामंथा और राज की कुछ कोजी तस्वीरें भी दिखाई दीं।
क्या सामंथा राज को डेट कर रही हैं?
पिछले कुछ समय से सामंथा और डायरेक्टर राज निदिमोरु के अफेयर की अफवाहें उड़ रही हैं। इसी बीच सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर राज के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वह राज निदिमोरु के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘नई शुरुआत’। सामंथा रुथ प्रभु की इस इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद नेटिजेंस उनसे रिलेशनशिप को लेकर सवाल कर रहे हैं।
राज निदिमोरु कौन हैं?
राज निदिमोरु एक साउथ निर्देशक हैं। उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह एक बेटी के पिता हैं। अभी तक सामंथा और राज दो सीरीज में एक साथ काम कर चुके हैं। राज ने सामंथा को ‘द फैमिली मैन’ और ‘सिटाडेल: हनी बनी’ जैसी वेब सीरीज में डायरेक्ट किया है। वहीं, अब सामंथा जल्द ही राज की फिल्म ‘शुभम’ में नजर आएंगी। इतना ही नहीं बल्कि हाल ही में दोनों को पिकलबॉल टीम चेन्नई सुपर चैंप्स में साथ देखा गया था। इसी के बाद से दोनों के अफेयर की अफवाहें शुरू हुई थीं। सामंथा की नई फिल्म ‘शुभम’ 9 मई को रिलीज होगी।
सामंथा का नागा के साथ रिश्ता
सामंथा रुथ प्रभु की नागा चैतन्य से साल 2017 में शादी हुई थी, लेकिन शादी के 4 साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया। दोनों ने साल 2021 में तलाक ले लिया था। तलाक के बाद से ही सामंथा को आगे बढ़ने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। वहीं चैतन्य ने एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला संग शादी कर ली है। अब नागा से अलग होने के बाद सामंथा का नाम निर्देशक राज निदिमोरु के साथ जोड़ा जा रहा है।

