Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

मुजफ्फरनगर नगरपालिका पर कौन होगा भाजपा का प्रत्याशी

  • निकाय चुनाव घोषित होते ही दावेदारों में बढ़ी होड़

  • नेताओं के घर पर डाला डेरा, टिकट पाने के लिए लगाया जा रहा दमखम

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही काउंड डाउन शुरू हो गया है। किसी भी दल द्वारा अभी तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है, जिसके चलते दावेदारों में टिकट पाने की होड़ लग गयी है। चुनाव की घोषणा के साथ ही दावेदारों ने टिकट पाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

नगरपालिका मुजफ्फरनगर, खतौली व आठों नगर पंचातयों में सबसे ज्यादा दावेदारी भाजपा से टिकट पाने की है, जिसके चलते दावेदारों द्वारा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला से लेकर केन्द्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान व राज्यमंत्री कपिल देव के यहां आवेदन के साथ ही हाजरी लगायी जा रही है।

सबसे ज्यादा चर्चाओं में मुजफ्फरनगर नगरपालिका है, क्योंकि इस नगरपालिका सीट पर टिकट का आवंटन एक टेढ़ी खीर हो रहा है। जातीय आंकड़ों को ध्यान में रखकर ही इस सीट पर भाजपा अपना प्रत्याशी उतारेगी।

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही मुजफ्फरनगर में चुनाव लड़ने के दावेदारों में सक्रियता एकदम से बढ़ गयी है। भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधि मण्डल स्थानीय सांसद व केन्द्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान से उनके आवास एटूजेड कालोनी में मिला, जिसमें प्रतिनिधि मण्डल ने केन्द्रीय मंत्री से आगामी नगर पालिका चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता के ही चयन का आग्रह किया।

वहीं किसी ने जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला से टिकट मांगा। मुजफ्फरनगर नगर पालिका पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं, क्योंकि भाजपा समर्थकों का मानना है कि इस सीट पर जिस किसी को भी भाजपा का सिम्बल मिल जायेगा, उसकी जीत निश्चित है। इस सीट पर कुछ ने खुलकर आवेदन किया है, तो कुछ पर्दे के पीछे से अपना जुगाड़ लगा रहे हैं।

हालांकि अभी भाजपा हाईकमान द्वारा यह स्पष्ट नहीं है कि किसी पर दांव लगाया जायेगा,परन्तु नगर के कई नामचीन नाम चर्चाओं में है, जिनका टिकट होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि इस सीट पर जातीय आंकड़ों को देखकर ही टिकट की घोषणा किये जाने की बात की जा रही है। सूत्रों की मानें, तो इस बार नगर का ब्राह्मण समाज किसी ब्राह्मण को टिकट दिलाये जाने के लिए अड़ा हुआ है।

माना जा रहा है कि यदि इस बार किसी ब्राह्मण को टिकट न हुआ, तो ब्राह्मण वोट भाजपा के पाले से खिसक जायेगा, दूसरी ओर वैश्य भी इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि इस बार मुजफ्फरनगर नगरपालिका सीट पर किसी वैश्य को ही टिकट मिलेगा, क्योंकि इस सीट पर वैश्य मतदाताओं का वर्चस्व है और वैश्य ही इस सीट पर जीतते आये हैं। अब देखना यह होगा कि भाजपा किस पर अपना दांव लगायेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Good Friday 2026: गुड फ्राइडे आज, जानें क्यों है ईसाई धर्म के लिए यह दिन बेहद खास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img