व्यापार मंडल ने उठाया खस्ताहाल जर्जर सड़कों का मुद्दा
जनवाणी संवददाता |
शामली: पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की मासिक बैठक में व्यापारियों ने शहर के मुख्य मार्ग समेत गलियों की खस्ताहाल जर्जर सड़कों का मुद्दा उठाया। व्यापार मंडल ने एक सप्ताह में सड़कों के गड्ढे नहीं भरे जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
शामली नगर पालिका परिषद के सभागार में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक नगर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता हुई। बैठक में व्यापारियों ने शामली शहर के एमएसके रोड के गड्ढों से हो रही दुर्घटनाओं पर रोष व्यक्त किया। उधर, शहर में डोर टू डोर कूडा निस्तारण टीम द्वारा नागरिकों की अनदेखी करने तथा पार्किंग स्थल नहीं होने के कारण वाहनों के चालान काटने पर भी रोष व्यक्त किया।
प्रदेशध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने एक सप्ताह में सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इसके अलावा कहा कि कूड़ा निस्तारण टीम नागरिकों की अनदेखी कर रही है जो आम नागरिकों का सरासर उत्पीड़न है। उन्होंने कहा केंद्र व प्रदेश सरकार विद्युत उपभोक्ताओं पर बिजली बिल पर जीएसटी कर लगाने की तैयारी में है, इस मुद्दे को 18 या 19 अप्रैल को दिल्ली में होने वाले कैट के राष्ट्रीय संगठन के राष्ट्रीय रिटेल अधिवेशन में उठाया जाएगा।
इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाषचंद धीमान, जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, नगरध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, रवि संगल, राजेश जैन, प्रदीप संगल, कविता संगल, शिखा गोयल, स्नेह लता गर्ग, रश्मि गर्ग, अनुज गोयल, महेश धीमान, आशु पुरी, विनोद शास्त्री, शिवम गुप्ता, अशोक बंसल, वै•ाव गोयल, आकाश गोयल आदि मौजूद रहे।