Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

2024 से पहले यूपी की सड़कों को अमेरिका से भी अच्छा बनाएंगे: नितिन गडकरी

  • केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने की यूपी के लिए 8 हजार करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं की घोषणा
  • इंडियन रोड कांग्रेस के 81वें अधिवेशन में बोले गडकरी- 2024 से पहले यूपी को देंगे 5 लाख करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश को 8 हजार करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं की सौगात दी है। इंडियन रोड कांग्रेस के 81वें अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने अपने उद्बोधन में इस पैकेज की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सड़कों को 2024 से पहले अमेरिका से भी बेहतर बनाना है। इसके लिए मोदी सरकार आने वाले दिनों में यूपी के लिए पांच लाख करोड़ रुपए स्वीकृत करने जा रही है।

नितिन गडकरी ने कहा कि फिलहाल आज आज आठ हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं दी जा रही हैं। इसमें शाहाबाद-हरदोर्ह बाईपास, शाहजहांपुर से शाहाबाद बाईपास, मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा- काशीपुर बाईपास, गाजीपुर-बलिया बाईपास के अलावा 13 आरओबी के लिए कुल 8 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत किये जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि ये तो केवल शुरुआत भर है, पूरी फिल्म अभी बाकी है। अच्छी सड़कों के निर्माण के लिए सरकार के पास पैसों की कोई कमी नहीं है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img