जनवाणी संवाददाता |
शामली: किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सवित मलिक ने कैराना में बैठक कर आगामी 21 मई को गन्ना भुगतान समेत विभिन्न मुदृदो पर होेने वाली प्रेसवार्ता का हवाला देते हुए पदाधिकारियों से पहुंचने का आहवान किया।
Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 15 मई से 21 मई 2022 तक || JANWANI
कैराना में शामली रोड पर नासिर चौहान के आफिस पर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक का स्वागत किया गया। उन्होंने 21 मई को शामली नगर पालिका में होने वाली प्रेस वार्ता को लेकर पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें आपसी भाईचारा, गन्ना भुगतान, बिजली की समस्या, आवारा पशु, खेतों में लगाए जा रहे मीटर आदि मुद्दों को लेकर चर्चा हुई।
इस मौके पर प्रदेश सचिव शोएब खान के अनुमोदन पर नासिर चौहान को ब्लाक अध्यक्ष कैराना के पद पर नियुक्त किया गया। इस मौके पर प्रदेश सचिव शोएब खान ने रेहड़ी पटरी दुकानदारों का मुद्दा भी उठाया |
और हर गरीब मजदूर के साथ खड़ा होने की बात कही। बैठक में जयपाल सिंह, ऋषिपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, कुलदीप गर्ग, फजल प्रधान, फैसल, आकिब आदि मौजूद रहे।

