Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

फिट होने के लिए विलियमसन को लगेगा समय

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस ने कहा है कि न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केन विलियमसन को केकेआर के खिलाफ पहले मैच के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया क्योंकि उन्हें मैच फिट होने में और समय लगेगा। विलियमसन ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए पिछले सत्र में सनराइजर्स के लिये 11 पारियों में 317 रन बनाए थे। वहीं जॉनी बेयरस्टो ने 345 रन बनाए थे।

बेलिस ने कहा कि हमें लगा कि केन को मैच फिट होने के लिए अतिरिक्त समय लगेगा। वह मैच फिट होते तो जॉनी बेयरस्टो की जगह खेलते। हम इससे चिंतित नहीं है क्योंकि भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में बेयरस्टो ने भी अच्छा प्रदर्शन किया था।

बेयरस्टो ने कल 55 रन बनाए लेकिन पारी की शुरूआत करते हुए साहा सस्ते में आउट हो गए। बेलिस ने कहा कि टी-20 में चौथे नंबर पर खेलने वाले लेकिन वनडे में इंग्लैंड के लिए पारी का आगाज करने वाले बेयरस्टो आईपीएल में भी पारी की शुरूआत कर सकते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img