Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

पूरे मन से पंचायत चुनाव जीतने का करे कार्य: भारतेंद्र सिंह

  • निवर्तमान सांसद भारतेंद्र सिंह ने पंचायत चुनाव के लिए ग्राम गढ़ी में की बैठक

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: निवर्तमान सांसद बिजनौर राजा भारतेंद्र सिंह ने जिला पंचायत चुनाव के अफजलगढ द्वितिय वार्ड की बैठक में ग्राम गढ़ी में शिव मंदिर पर वार्ड की बैठक ली।

निवर्तमान सांसद ने पार्टी के कार्यकर्ताओं का वृत्त लेकर बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद कर वार्ड जीतने पर चर्चा की। वार्ड की सामाजिक स्थिति, जातीय समीकरण, राजनैतिक समीकरण की जानकारी प्राप्त की एवं आगामी कार्यक्रमों के विषय में जानकारी दी।

भाजपा से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार से विकास कार्यों से मिलने वाली धनराशि विकास में ही लगे, इसके लिए पंचायत चुनाव जीतना आवश्यक है।

हमारी सरकार ने विकास कार्यों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सभी कार्यकर्ता पूरे मन से पंचायत चुनाव जीतने के लिए कार्य करें। बैठक में वार्ड संयोजक रंजीत सिंह, सह संयोजक उदित राजपूत, मंडल अध्यक्ष देशराज सिंह, मंडल प्रभारी अजीत अग्रवाल, सुंदर सिंह, जितेंद्र कुमार, मोहित चौहान, आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img