- विजय कौशिक ने सपा कैंप कार्यालय पर किए प्रोत्साहित
जनवाणी संवाददाता |
शामली: 39वीं आल इंडिया योगासन चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों को सपा नेता विजय कौशिक ने सपा कैंप कार्यालय पर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए गुरुवार को समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय पर सपा नेता विजय कौशिक ने नेशनल पंतजलि स्पोर्ट्स में आयोजित 39वीं आल इंडिया योगासन चैंपियनशिप के विजेताओं को सम्मानित किया।
हिमांशु चौधरी, युवराज सिंह, वंश कुमार, अंश कश्यप, आदित्य अभिराज, यश, निकुश, हरिवंश ने नेशनल लेवल पर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन सभी बच्चों को सम्मानित किया गया। विजय कौशिक ने सभी खिलाडियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर संजीव प्रधान सिंभालका, धर्मेंद्र मुखिया, पुष्कर सिंह सैनी, शेर सिंह, गयूर हसन, सुनील कुमार, रामकुमार, संदीप कॉलखंडे, सुरेश शर्मा, उधम सिंह, डा. ओमपाल शर्मा, उधम सिंह, बलराज सिंह, सुरेश शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

