जनवाणी संवाददाता |
गंगोह: सहारनपुर में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में नामदेव पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं का बेहतर प्रदर्शन रहा। सोमवार को स्कूल में बच्चों को सम्मानित किया गया।
डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा दूसरी गोल्ड कप ओपन चैलेंज ट्राफी ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन सेंट मैरी स्कूल सहारनपुर में कराया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले नामदेव पब्लिक स्कूल के कक्षा आठ के छात्र आरव सैनी व कक्षा नर्सरी के अद्विक सैनी ने गोल्ड मेडल, कक्षा 5 के अरनव सैनी, दिव्यांकशी गर्ग, कक्षा 3 के छात्र आर्यवीर सैनी, कक्षा-1 की छात्रा देवांशी दीक्षित ने सिल्वर मेडल व कक्षा पांच की छात्रा अक्षरा सैनी, कल्पना सैनी, कक्षा 6 की छात्रा गौरांशी बंसल, कक्षा 4 के छात्र हर्ष बाबरे, काव्यांश अरोड़ा ने ब्रोंज मेडल व प्रमाण पत्र प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।
इस प्रतियोगिता में नामदेव पब्लिक स्कूल की टीम ने सभी टीमों में दूसरे स्थान पर रहकर ट्राफी हासिल की व स्कूल का नाम रोशन किया। ताइक्वांडो कोच आर्यन सैनी को बेस्ट मार्शल आर्ट टीचर के खिताब से नवाजा गया। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य रजनी राजपूत ने बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होने बच्चों से कहा कि वह पढ़ाई के साथ खेलो में भी आगे बढ़े।

