- बीसी लाइन की कोठी नंबर-152 है सुर्खियों में, वजह अवैध निर्माण, फिर ध्वस्तीकरण, अब निर्माण पूरा
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: बीसी लाइन की कोठी नंबर 152 पिछले एक वर्ष से सुर्खियों में हैं। वजह है अवैध निर्माण, फिर उसके ध्वस्तीकरण। अब फिर से उसका निर्माण कैसे पूरा होने दिया, ये भी बड़ा सवाल हैं। इस कोठी में एक वर्ष से निर्माण चल रहा हैं। इसका कोई मानचित्र स्वीकृत नहीं हैं, फिर कैसे निर्माण होने दिया जा रहा हैं। ये भी कैंट बोर्ड और डीई को कटघरे में खड़ा कर रहा हैं। क्योंकि ये डीईओ लैड हैं, इसमें पुराने बंगलों में किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जा सकती हैं।

फिर भी पुराना बंगला तोड़कर नये सिरे से निर्माण कर दिया गया। इसका कोई मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया, फिर भी निर्माण पूरा कर दिया। बीच में सेना के अफसरों ने इसको लेकर रुचि दिखाई तो बिल्डिंग पर बुलडोजर लगाकर तोड़ दिया गया था। आगे की बाउंड्री भी तोड़ी गई, जो वर्तमान में भी टूटी पड़ी हैं। बाकी सारा काम पूरा कर दिया गया हैं। इस बिल्डिंग में दस-दस लग्जरी कार वर्तमान में खड़ी रहती हैं। सर्वेन्ट क्वार्टस भी बनकर तैयार हो गये हैं, जो पहले मानचित्र में नहीं थे। कैसे निर्माण होने दिया गया,

इसमें अफसरों की भूमिका पर सवाल उठना लाजिमी हैं। रात-दिन मिट्टी के ट्रैक्टर ढुलाई कर रहे हैं। आवागमन में लोगों को बड़ी दिक्कत यहां रहने वालों को हो रही हैं। रात की नींद और चैन देखा जाए तो लोगों का छीन्न गया हैं। इस अवैध कोठी के निर्माण का संज्ञान प्रत्येक अफसरों को हैं। क्योंकि यहां पर सेना के अफसर भी निरीक्षण कर चुके हैं, फिर भी निर्माण क्यों नहीं रुक रहा हैं, ये अफसरों की भूमिका पर सवाल खड़े कर रहा हैं।

