Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

Wolf Attack Terror: 48 घंटे में छह बार भेड़िए का हमला, गोली मारने का आदेश जारी, विशेष टीम हुई रवाना

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। यूपी के बहराइच जिले में भेड़ियों के हमले जारी हैं। भेड़ियों ने बीते 48 घंटे के भीतर छह लोगों पर हमला किया। लगातार हो रहे हमलों से स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश सरकार ने गोली मारने के आदेश के साथ विशेष टीम रवाना किए हैं।

हरदी क्षेत्र में बीते सोमवार रात मां के साथ सो रही पांच वर्षीय अफसाना को भेड़िया ने निवाला बनाने का प्रयास किया। बालिका की चीख सुनकर उठे परिजनों को देख भेड़िया भाग निकला। भेड़ियों ने बीते 48 घंटे के भीतर छह लोगों पर हमला किया।

लगातार हो रहे हमलों से स्थानीय लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार रात करीब 12 बजे भेड़ियों ने नकाही निवासी सात वर्षीय पारस पर और रविवार सुबह चार बजे मैकूपुरवा दरैहिया निवासी 55 वर्षीय कुन्नू पर हमला किया था। वहीं, रविवार रात नव्वन गरेठी निवासी पांच वर्षीय अंजली को मार डाला।

कोटिया निवासी 60 वर्षीय कमला व 55 वर्षीय सुमन को गंभीर रूप से घायल किया। सोमवार रात पांच वर्षीय अफसाना को गंभीर रूप से घायल कर दिया। भेड़िये के बढ़े हमले से स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय निवासी उमेश व परमिंदर ने बताया कि वन विभाग सिर्फ दावे कर रहा है, लेकिन भेड़ियों पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img