Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

भेड़िया चरित्र

Amritvani 21

पति पत्नी एक कार से जंगल से गुजर रहे थे। अचानक पत्नी ने घायल जानवर के बच्चे को सड़क पर तड़पते देखा और ड्राइवर को बोली कार रोको! दोनों लोग कार से नीचे उतरे। पत्नी बोली ये तो कुत्ते के बच्चा है और उसको पानी पिलाने लगी, बच्चे में जान आ गई। पत्नी बोली इसको साथ ले चलते हैं। पति बोला, इस जंगल में कुत्ता कहां से आया? ये भेड़िये का बच्चा है। पत्नी जिद्द कर बैठी ये कुत्ते का बच्चा है और उसे अपने साथ घर ले आई! इन दोनों के घर में पहले से दो कुत्ते थे। साथ ही उन पति-पत्नी स्वयं के भी दो बच्चे थे। कुछ दिनों के बाद एक कुत्ता घर से गायब हो गया, तलाश की गई तो उसकी हड्डियां घर के पीछे मिलीं। पति बोला, देखो भेड़िये ने हमारे वफादार कुत्ते को मार डाला। पत्नी बोली, ये दोनों कुत्ते पहले दिन से इससे चिढ़ते थे इसीलिए इसने प्रतिक्रिया में ऐसा किया होगा। कुछ दिनों के बाद दूसरा कुत्ता भी गायब हो गया और फिर कुछ दिनों के बाद उनका अपना बच्चा भी गायब हो गया! घर में झगड़ा शुरू हो गया। लेकिन पत्नी मानने को तैयार नहीं थी। दोनों के बीच तलाक हो गया। पत्नी भेड़िये और अपने बचे हुए दूसरे बच्चे को लेकर अपनी मायके आ गई। कुछ दिनों के बाद भेड़िया दूसरे बच्चे को खाकर भाग गया। पत्नी भेड़िये को खोजने निकल पड़ी। लोगों ने कहा, अब खोज कर क्या करोगी? पत्नी बोली, उस भेड़िये से माफी मांगूंगी कि मेरे पति और मेरे दोनों कुत्तों ने अगर उस मासूम भेड़िये से नफरत ना की होती तो बेचारे को मानव मांस खाने को मजबूर नहीं होना पड़ता! कौन हैं ऐसे लोग जो भेड़ियों से मुहब्बत कर रहे हैं, ये जानते हुए भी कि भेड़िये अपने चरित्र नहीं बदलते?

janwani address 221

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img