Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला व राहगीर को लूटा

  • खेत में बैठे घात लगाए बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
  • घटना के बाद धमकी देकर फरार हुए बदमाश

जनवाणी ब्यूरो |

रोहटा: क्षेत्र के रासना-पुरा महादेव मार्ग पर अज्ञात बदमाशों ने शुक्रवार को मॉर्निंग वॉक करने निकली दो महिलाओं व एक ग्रामीण को बंधक बनाकर जेवर, नगदी आदि लूट लिया।

इस दौरान विरोध करने पर उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ितों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा कायम कराया है।

गांव चिंदौड़ी खास निवासी अजय कुमार की पत्नी पिंकी गांव निवासी सुखबीर पत्नी इंद्रपाल के साथ शनिवार की अलसुबह रासना-पुरा महादेव मार्ग पर मॉर्निंग वॉक करने के निकले थे।

इसी दौरान अजय कुमार के खेत से दो बदमाश तमंचा लिए हुए बाहर निकल आए और दोनों महिलाओं को गन प्वाइंट पर लेकर खेत में बंधक बना लिया। हथियारबंद बदमाशों ने दोनों के कान के कुंडल पाजेब व अंगूठी लूट ली।

इसके बाद वहां से गुजर रहे गांव निवासी राजेश पुत्र सुकन को भी बदमाशों ने अपना निशाना बनाते हुए रोक लिया और उससे एक हजार रूपये व मोबाइल लूट लिया।

लुटेरों ने उसे भी बंधक बनाकर ईख के खेत में डाल दिया। जब इन्होंने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। इसके बाद दोनों बदमाश जंगल में फरार हो गए।

वारदात के बाद किसी तरह बंधन मुक्त होकर पीड़ितों ने अपने साथ घटित घटना के बारे में कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल पर छानबीन की तथा बदमाशों की तलाश में जंगल की कांबिंग भी की लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।

पीड़ितों की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया है। थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह का कहना है कि मुकदमा कायम कर लिया गया है शीघ्र ही बदमाशों को पकड़ कर जेल भेजा जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img