Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

मेटरनिटी होम में महिला की मौत, क्लीनिक से भागे चिकित्सक

  • परिजनों ने किया हंगामा, लगाया हत्या का आरोप

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दीनगर स्थित पंचवटी रोड के मिश्रा मेटरनिटी होम में बच्चे को जन्म देने के कुछ घंटों बाद महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष और मेटरनिटी होम के डाक्टर पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मौत के बाद डाक्टर क्लीनिक छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

डुंगरावली निवासी बबीता (23) की शादी दो साल पहले अमरीश पुत्र निवासी बहादरपुर के साथ हुई थी। अमरीश दिल्ली मेट्रो में नौकरी करता है। परिजनों के अनुसार शुक्रवार दोपहर बबीता को डिलीवरी के लिए शताब्दीनगर के पंचवटी रोड स्थित मिश्रा मेटरनिटी होम में भर्ती कराया था। शाम को आॅपरेशन के बाद बबीता ने बेटे को जन्म दिया। कुछ घंटों के बाद ही अचानक बबीता की तबीयत बिगड़ गई। डाक्टरों ने उपचार शुरू किया। इस दौरान बबीता की मौत हो गई। जिससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। जिस पर अन्य परिजन और ग्रामीण मेटरनिटी होम पहुंचे। परिजनों ने महिला के पति, ससुर, सास और जेठ पर डाक्टरों से मिलकर महिला की हत्या

और लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस से परिजनों की नोकझोंक हुई। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, इस संबंध में थाना प्रभारी जयकरण सिंह का कहना है कि महिला के परिजनों मेटरनिटी होम और पति अमरीश सहित अन्य ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच कर तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

गलत दवा देने का आरोप

महिला की मौत की जानकारी मिलने के बाद दर्जनों परिजन व ग्रामीण मेटरनिटी होम पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि ससुराल पक्ष काफी समय से बबीता को दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। ससुराल वालों ने डाक्टरों के साथ मिलकर साजिश की और उनकी बेटी को मार डाला। बताया कि बबीता को शुक्रवार दोपहर दो बजे बेटा हुआ था। सुबह तक वह ठीक थी। सबसे खुश होकर बात भी कर रही थी। अचानक से उसकी तबीयत बिगड़ी गई। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। बबीता के तीन भाई है। वह सबसे छोटी थी। वहीं, सूत्रों की माने तो मिश्रा मेटरनिटी होम में पहले भी डाक्टरों की लापरवाही की कई घटनाएं हो चुकी हैं।

कार से कुचलकर बच्ची की मौत, हंगामा

नौचंदी थाना के प्रीत विहार इलाके में कार की चपेट में आकर डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गयी। मृतक के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। प्रीत विहार निवासी अभिषेक की डेढ़ साल की बेटी कनिष्का शनिवार को घर के बाहर खेल रही थी। उस दौरान अभिषेक नाम का शख्स तेजी व लापरवाही से कार ड्राइव करता हुआ उस ओर आया। उसके साथ कार में एक अन्य शख्स भी सवार था। कार की चपेट में आकर बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना से इलाके में हड़कंप मचा।

बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। लोगों ने सूचना देकर कोतवाली के खंदक बाजार के हैंडलूम व्यापार संघ के प्रधान अंकुर गोयल को भी बुला लिया। अंकुर गोयल मौके पर पहुंचे। घटना पर शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने मृतका के परिजनों को ढांढस बंधाया। लोगों ने डायल 112 को सूचना दी तो पुलिस भी वहां पहुंच गची। मृतका के परिजनों ने घटना को लेकर थाना नौचंदी पर तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

जलाभिषेक को लेकर इंद्रपुरा में फायरिंग, पथराव

किठौर: क्षेत्र के एक गांव के शिवमंदिर में जलाभिषेक को लेकर इंद्रपुरा में शुक्रवार शाम दो पक्ष आमने-सामने आ गए। उस वक्त तो विवाद टल गया लेकिन शनिवार को मामले ने फिर तूल पकड़ा और दोनों पक्षों में मारपीट के साथ जमकर फायरिंग हुई। गनीमत रही कि दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक वारदात में कोई चोटिल नहीं हुआ। मामला एसएसपी तक पहुंचने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।

किठौर थानाक्षेत्र में राधना इनायतपुर का मजरा इंद्रपुरा गुर्जर बाहुल्य बस्ती है। शुक्रवार को यहां डाक कांवड़ लेकर पहुंचे गांव के ही सुंदर पुत्र ब्रजपाल और अंकित भाटी पुत्र कमरपाल में शिवमंदिर में पहले जलाभिषेक करने को लेकर हाथापाई हो गई। उस वक्त तो गणमान्यों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया, लेकिन शनिवार दोपहर एक-दूसरे पर व्यंग्य के बाद फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट के साथ जमकर पथराव और फायरिंग हुई। अचानक पथराव-फायरिंग से बस्ती में दहशत फैल गई, लोग अपने घरों में छुप गए।

गनीमत रही कि दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक वारदात में कोई चोटिल नहीं हुआ। इस बीच वारदात की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गई। एक पक्ष ने मेरठ पहुंचकर एसएसपी डा. विपिन ताडा से मामले में कार्रवाई की गुहार कर वीडियो भी दिखाया। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आनन-फानन में दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज की। इस प्रकरण में सुंदर पक्ष ने मनीष समेत पांच और अंकित पक्ष ने अंकित, ललित, आशीष समेत छह लोगों को नामजद किया है। पुलिस लगभग डेढ़ दर्जन अज्ञात लोगों के विरुद्ध कार्रवाई का चाबुक चलाने की तैयारी में है। इंस्पेक्टर सुनील सिंह का कहना है कि फायरिंग हुई है दोनों पक्षों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...
spot_imgspot_img