Thursday, March 12, 2026
- Advertisement -

Bijnor News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

जनवाणी संवाददाता |

बिजनौर: आज मंगलवार को शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के साकेत कॉलोनी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान रितु पत्नी अंकित के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर रितु की हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

चार साल पहले हुई थी शादी

मिली जानकारी के अनुसार, थाना बढ़ापुर क्षेत्र के गांव रहमापुर उर्फ उस्मापुर निवासी तेजपाल सिंह ने करीब चार वर्ष पूर्व अपनी बेटी रितु की शादी अंकित (निवासी साकेत कॉलोनी, बिजनौर) से की थी।

परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर रितु को प्रताड़ित करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी प्रताड़ना के चलते रितु की हत्या की गई है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।
पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों में मातम

रितु की मौत की खबर लगते ही मायके पक्ष में कोहराम मच गया। परिजन बिलखते हुए ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img