- विवाहिता के मायके वालों ने पति पर दर्ज कराई दहेज हत्या की रिपोर्ट
जनवाणी ब्यूरो।
बिजनौर: कोतवाली शहर के गांव पृथ्वीपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसका शव उसके घर में फांसी पर लटका मिला। मायके वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कर देने का आरोप लगाते पति पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिजनौर की कोतवाली नगर पुलिस को सूचना मिली की, कि गांव पृथ्वीपुर में सचिन की पत्नी रूपल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो चुनरी से फांसी लगी हुई थी और महिला का शव लटक रहा था। पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए जानकारी जुटाई वही पंचनाम भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विवाहिता के पिता धर्मवीर सिंह निवासी जमालपुर नहटौर ने पुलिस को तहरीर देकर दामाद सचिन आए दिन शराब पीकर रूपल के साथ मारपीट कर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सोलंकी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच की जा रही है।

