Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

सिरसली में खूनी संघर्ष, महिला समेत छह घायल

जनवाणी संवाददाता |

बिनौली: थाना क्षेत्र के सिरसली गांव में पुराने झगड़े की रंजिश के लेकर गुरूवार को दो पक्षों के लोगों में  खूनी संघर्ष हुआ। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से एक महिला सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हुये है।

सिरसली गांव में गत एक माह पूर्व नरेंद्र पुत्र रामस्वरूप व तेजपाल पुत्र इलम सिंह के बीच झगड़ा हो गया था। दोनो पक्षों ने थाने पर रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। तभी से दोनो पक्षों में तानातनी चली रही थी।

गुरूवार को गांव के स्टैंड पर दोनों पक्षों के लोगों में कहासुनी हो गयी जिस पर दोनो पक्ष के लोग लाठी डंडे व धारदार हथियार लेकर आमने सामने आ गये इनके बीच जमकर संघर्ष हुआ। जिसमें एक पक्ष से नरेंद्र पुत्र रामस्वरूप, सुरेश देवी पत्नी नरेंद्र सिंह, गौतम, सागर पुत्रगण अंजुल व दूसरे पक्ष से तेजपाल पुत्र इलम सिंह, अरुण पुत्र ओमपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हुये है। सभी घायलों को इलाज के लिये सीएचसी बिनौली पर भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों ने थाने पर एक दूसरे पक्ष के लोगों के नामदर्ज तहरीर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...
spot_imgspot_img