Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

नारी शक्ति है नर की, नारी शोभा है घर की

  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला काव्य मंच की हुयी काव्य गोष्ठी

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: महिला काव्य मंच नजीबाबाद इकाई के तत्वावधान में हुयी काव्य गोष्ठी में महिला रचनाकारों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से महिलाओं की वर्तमान स्थिति का चित्रण किया। वहीं गोष्ठी में महिलाओं के प्रीति सम्मान बनाए रखने का समाज का आह्वान किया गया।

कवयित्री डॉ मंजु जौहरी के आवास पर हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि दीपाली सिंघल ने कहा कि नारी शक्ति है नर की, नारी शोभा है घर की। डॉ मंजु जौहरी ने कहा कि नारी को तुम कम मत आंको, ये है हिंदुस्तान की मूरत।

रमा शर्मा ने कहा कि नारी का सम्मान करो, इनका ना अपमान करो। सुमन वर्मा ने कहा कि नारी की वेदना क्या जानो तुम। मीनाक्षी गांधी ने कहा नारी शक्ति है, सम्मान है, गौरव है अभिमान है। मनीता चौधरी ने कहा कि नारी ही परिवार की धुरी है।

अजय जौहरी ने कहा कि आंख के आंसू पी जाती है। भीतर-भीतर सह जाती है। अंत में महिला काव्य मंच की अध्यक्षा डॉ मंजु जौहरी मधुर ने महिला दिवस की सभी को हार्दिक बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमा शर्मा ने की। संचालन सुमन वर्मा ने किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img