जनवाणी संवाददाता |
चरथावल: बस में सवार होकर अपने मायके आ रही एक महिला ने दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति पर बस में छेड़छाड़ का आरोप लगाया,पुलिस महिला की शिकायत पर तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 20 मार्च से 26 मार्च 2022 तक |
चरथावल थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शादी थाना कोतवाली क्षेत्र के रोहाना में हुई थी महिला देर शाम बस मे सवार होकर अपने मायके कुटेसरा आ रही थी आरोप है कि बस में सवार दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति ने उसके साथ छेडछाड़ कर दी महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के मुकदमा दर्ज कर लिया।
चरथावल थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बौद्ध के नेतृत्व में कुटेसरा चौकी इंचार्ज ओमेंद्र सिंह ने आरोपी शहजाद उर्फ भूरा पुत्र समेदीन निवासी कुटेसरा को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया।

