Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

भाजपा ‘राज’ में महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं: अखिलेश यादव

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ0 सत्यनारायण सचान ने उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता भण्डारी की नृशंस हत्या की घटना पर शोक संतप्त परिजनों से बात की और अखिलेश यादव की ओर से संवेदना व्यक्त की। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं और बच्चियां सर्वाधिक अपमानित और दुष्कर्म की शिकार हो रही है। भाजपा राज में अपराधियों को सत्ता का संरक्षण है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। उत्तराखंड में भाजपाई नेता रिजार्ट मालिक द्वारा रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की निर्मम, अमानवीय और नृशंस हत्या की गई है।

यादव ने कहा कि हत्याकाण्ड में शामिल सभी को कठोर सजा मिलनी चाहिए ताकि स्वर्गीय अंकिता भंडारी को न्याय मिल सके। समाजवादी पार्टी शोकग्रस्त परिवार के साथ है।

उत्तराखण्ड में भाजपाई नेता के रिजार्ट में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या रिजार्ट के मालिक और अन्य ने मिल कर की। रिजार्ट मालिक भाजपाई नेता अंकिता भंडारी पर अनैतिक कार्य के लिए दबाव बना रहे थे, इंकार करने पर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img