Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

महिलाओं ने होली मिलन समारोह में खूब उड़ाया गुलाल

  • खेल प्रतियोगिताओं में भग लेकर मनोरंजन किया

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: अग्रोहा विकास ट्रस्ट एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश महिला अग्रवाल सम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में नगर में होली मिलन कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने खूब अबीर गुलाल उड़ाकर मनोरंजन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना से किया गया। खेल प्रतियोगिता आयोजित कराई गई।

जिसमें महिलाओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिताओं में स्थान पाने वाली महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं के बाद होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने अबीर गुलाल उड़ाकर खूब मनोरंजन किया और होली के गीत गाए।

गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनांए दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. कमला अग्रवाल व संचालन अलका गुप्ता ने किया। इस मौके पर अंजू अग्रवाल, शालिनी, नीता महेश्वरी, डौली, अनीता जैन आदि मौजूद थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img