- पालिकाध्यक्ष, ईओ व तहसीलदार को शबाब बानो ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया
जनवाणी संवाददाता |
स्योहारा: राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत कौशल विकास एवं सेवा योजना के माध्यम से रोजगार ईएसटीपी के तहत 50 बच्चों को तहसीलदार, पालिकाध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी द्वारा ड्रेस वितरित की गई।
राष्टीय शहरी आजीविका मिशन के अंर्तगत कौशल विकास एवं सेवा योजन के माध्यम से रोजगार ईएसटीपी के तहत संतोषी माता का मंदिर पालनपुर रोड़ स्थित एमएएमएम जूनियर हाईस्कूल में वीवीएसएस प्रशिक्षण केंद्र में विश्व विकास संकल्प संस्था मेरठ के तत्वावधान में तहसीलदार आरसी चौहान, ईओ एपी पांडे, पालिकाध्यक्ष अख्तर जलील, केसर मेहताब द्वारा 50 बच्चों को ड्रेस व कीट वितरित की गई।
तहसीलदार आरसी चौहान ने कहा कि संस्था द्वारा सरकार की योजना को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाओं को चला जा रहा है। ईओ एपी पांडे ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कौशल विकास योजना में अनेक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं ताकि बेरोजगार लोगों को रोजगार मुहैया हो सकें।
पालिकाध्यक्ष अख्तर जलील ने कहा कि राष्टीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत कौशल विकास एवं सेवायोजन के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने हेतु सरकार आने की योजनाएं चलाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर करने का काम कर रही है ताकि महिला अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें। वरिष्ठ समाजसेवी जफर मेहताब ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए आत्मनिर्भर होना जरूरी है।
इस अवसर पर विश्व विकास संकल्प संस्था मेरठ मैनेजर गौतम कुमार, सचिव तसवीर सिंह चपराना, शबाब बानो, सेंटर संचालक मनोज कुमार शर्मा, सभासद नसीम जैदी, खुर्शीद अहमद, सुरेंद्र सैनी, शिवनी चौधरी, आयुषी शर्मा, फैसल मेहताब, अमीर मेहताब, समर, शावेज, नवाब अली, शादमान अली, शारुख अहमद, विशाल अहमद आदि मौजूद रहे।

