Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

प्रत्येक क्षेत्र में नारी का करना चाहिए सम्मान: डीएम

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: नगर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कालेज में दो दिवसीय कला कार्यशाला व प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डीएम ने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में नारी का सम्मान करना चाहिए और सभी को इनकी महत्ता बतायी। वहीं प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया।

नगर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कालेज में दो दिवसीय कला कार्यशाला व प्रदर्शनी प्रतियोगिता का शुभरंभ डीएम राजकमल यादव व प्राचार्य डा. अनिल कुमार ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। डीएम ने कहा कि छात्राएं आज हर क्षेत्र में आगे आ रही है और हम सभी की जिम्मेदारी है उनको सम्मान देना। डीएम ने नारी की महत्ता पर भी प्रकाश डाला और छात्र-छात्राओं को जानकारी दी।

32 5

कार्यशाला में क्षेत्रीय पुरस्कार से सम्मानित अनस सुल्तान ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। सहयोगी कलाकार बबलू, अंकुर, इकरार, आकाश, उर्वशी, अंजुम प्रवीन ने भी कला की जानकारी दी। प्रतियोगिता में जनपद के 40 कालेज के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और कलाकारों को प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यशाला का आयोजन डा. सुनील कुमार, डा. पूनम चौहान, गुरदास ने कराया।

34 4

डा. गीता राणा, डा. वंदना शर्मा, वरूण प्रताप, दीपा, प्रताप वर्मा, पूजा, सूरज सिंह, सचिन कुमार, इशु, राजीव तोमर आदि ने विचार रखे। कार्यशाला में इकरार ने नारी का संघर्ष, आकाश ने आपातकाल में नारी, अनस ने सुल्तान ने नारी का शक्ति, अंजुम परवीन बेटी बचाओ बेटी पढाओ, बबलू नारी समान अधिकार, उर्वशी नारी का रोजगार रूप, अंकुर नारी का भार पर चित्र बनाए। संचालन डा. विद्योत्मा ने किया। इस दौरान अरविंद शर्मा, विश्वनाथ गौतम, तरूण कुमार, अंजली चौहान, सुशील चौहान आदि मौजूद रहे।

स्काउट गाइड शिविर का समापन

नगर के सम्राट पृथवीराज चौहान डिग्री कालेज में चल रहे स्काउट गाइड शिविर का समापन किया गया। समापन पर प्रशिक्षुओं द्वारा रसोई बनायी गयी, जिसमें विभिन्न टोलियों ने कई प्रकार के भोजन बनाए और वहां पर तंबू निर्माण भी किया गया। लक्ष्मीबाई टोली को प्रथम स्थान प्राप्त किया।

रामकिशन शर्मा द्वारा भी विभिन्न जानकारी दी गयी। इस मौके पर डा. राजीव कुमार, प्रीति, कुनिका, स्नेहलता, आशा, मयंक, शक्ति, श्वेता, सोनम, डा. उमलेश, डा. विश्वनाथ, डा. गौरव कुमार, डा. विनोद कुमार, डा. कपिल कूुमार, डा. वारिज पांडेय आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img