- सारिका गर्ग को जिला महामंत्री पद पर किया नियुक्त
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ ने जनपद में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जूनियर हाईस्कूल बनत की सहायक अध्यापिका रश्मि चौधरी को जिलाध्यक्ष और सारिका गर्ग को महामंत्री नियुक्त किया है।
उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की प्रदेशाध्यक्ष सलोचना मौर्य ने शामली में रश्मि चौधरी व सारिका गर्ग की नियुक्ति के साथ संगठन विस्तार के निर्देश दिए हैं। जूनियर हाईस्कूल बनत में सहायक अध्यापिका और संगठन की जिलाध्यक्ष रश्मि चौधरी ने कहा कि बेसिक शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगी।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिक स्कूल नहर माजरा की अध्यापिका सारिका गर्ग को महामंत्री के पद पर नियुक्त किया है। दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का विस्तार होने से शामली जिले की महिला शिक्षिकाओं, शिक्षा मित्रों व अनुदेशकों की समस्त समस्याओं का समाधान हो सकेगा।
संगठन के सहयोग से महिला शिक्षकों की आवाज को बुलंद किया जाएगा। दोनों पदाधिकारियों के नियुक्त होने पर महिला अध्यापिकाओं ने खुशी व्यक्त की है।

