Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

महिला थाना भवन की तैयारियों का एएसपी ने लिया जायजा

27 मई को डीआईजी कर सकते हैं महिला थाने का उद्घाटन

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: नगर में स्वीकृत हुए महिला थाने के भवन का अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ प्रवीण सोलंकी ने निरीक्षण किया । एसपी ने थाना भवन में की जा रही तैयारियों का जायजा भी लिया। 27 मई को डीआईजी कोतवाली के निरीक्षण के लिए आएंगे ।सरकार द्वारा नगर में महिला थाना स्वीकृत किया गया है।

नगर स्थित पुरानी कोतवाली भवन के बगल में बने जिला पंचायत के अस्पताल भवन में महिला थाना बनाने की तैयारियां पूरी जोरों से चल रही है। जिस भवन में महिला थाना खोलने की तैयारी चल रही है वह भवन जिला पंचायत अस्पताल का भवन है तथा लगभग एक सदी पुराना है।

भवन की रंगाई पुताई के साथ ही महिला थाना खोलने के लिए भवन को मरम्मत कर तैयार किया जा रहा है । महिला थाने के लिए प्रभारी निरीक्षक प्रिया सिंह के साथ ही अन्य स्टाफ की भी तैनाती कर दी गई है। सोमवार को नगर में आए अपर पुलिस अधीक्षक डॉ प्रवीण सोलंकी ने कोतवाली भवन के साथ ही महिला थाना भवन का भी निरीक्षण किया।

साथ ही उन्होंने भवन में चल रहे मरम्मत व रंगाई पुताई कार्य का जायजा भी लिया । इस दौरान उन्होंने बताया कि 27 मई को डीआईजी कोतवाली के निरीक्षण के लिए आ रहे हैं। ऐसी दशा में संभावना जताई जा रही है कि वह महिला थाने का औपचारिक रुप से उद्घाटन भी कर सकते हैं। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी शुभ सुचित कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर, महिला थाना प्रभारी प्रिया सिंह मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img