Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

वेस्टइंडीज ने जीती वनडे सीरीज

  • वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को पांच विकेट से हराकर वनडे सीरीज 3-0 से जीती

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: डेरेन ब्रावो के चौथे एकदिवसीय शतक की मदद से वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को तीसरे एकदिवसीय क्रिकेट मैच में पांच विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से जीत ली।

ब्रावो 47वें ओवर में 102 रन बनाकर आउट हुए। उस समय श्रीलंका के छह विकेट पर 274 रन के स्कोर को पीछे छोड़ने के लिए वेस्टइंडीज को सिर्फ 26 रन की जरूरत थी। ब्रावो ने कप्तान कीरोन पोलार्ड के साथ 80 रन की साझेदारी की जो 53 रन बनाकर नाबाद रहे।

मेजबान टीम ने नौ गेंद बाकी रहते मैच जीता। इससे पहले ब्रावो और शाइ होप ने तीसरे विकेट के लिए 109 रन जोड़े। वेस्टइंडीज ने दो विकेट दसवें ओवर में 39 रन पर गंवा दिए थे लेकिन इन दोनों ने टीम को मैच में लौटाया। कप्तान जैसन होल्डर ने 49वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत तक पहुंचाया।

ब्रावो ने जून 2016 के बाद पहला वनडे शतक जड़ा। उस समय उन्होंने बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 102 रन बनाए थे। पहले दो वनडे में उन्होंने 37 नाबाद और दस रन की पारी खेली थी। पहले मैच में होप ने 110 और दूसरे में एविन लुईस ने 103 रन बनाए थे।

इससे पहले श्रीलंका एक बार फिर टॉस हारा और उसे पहले बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। धनुष्का गुणतिलका ने 36 और दिमुथ करूणारत्ने ने 31 रन बनाए लेकिन मध्यक्रम उसका फायदा नहीं उठा सका। श्रीलंका का स्कोर 32वें ओवर में छह विकेट पर 151 रन था।

इसके बाद बंडारा और विनांदु ने सातवें विकेट के लिए 123 रन की नाबाद साझेदारी करके टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। बंडारा 55 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि हसरंगा ने 60 गेंद में सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 80 रन बनाए। दोनों टीमें अगले सप्ताह से दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img