Saturday, January 24, 2026
- Advertisement -

धीमी ओवर गति के लिए भारत पर लगा जुर्माना

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद में दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए भारतीय क्रिकेटरों पर उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। मैच रैफरी के आईसीसी एलीट पैनल के जवागल श्रीनाथ ने विराट कोहली की टीम पर जुर्माना लगाया क्योंकि टीम ने निर्धारित समय में एक ओवर कम फेंका था।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बयान में कहा कि खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहायक स्टाफ से जुड़ी आचार संहिता के ओवर गति के अपराध से संबंधित नियम 2.22 के अनुसार आवंटित समय में टीम के प्रत्येक ओवर कम फेंकने के लिए खिलाड़ियों पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।

बयान के अनुसार, कोहली ने अपराध स्वीकार कर लिया है और प्रस्तावित सजा स्वीकार करी इसलिए औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। मैदानी अंपायरों अनिल चौधरी और केएन अनंतपद्मनाभन तथा तीसरे अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने यह आरोप लगाया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: आधी रात को मुठभेड़, दिल्ली पुलिस ने शातिर झपटमार को किया गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के साउथ ईस्ट जिले...

Tech News: WhatsApp ला रहा है नया ‘Recent History Sharing’ फीचर, ग्रुप जॉइन करते ही दिखेगी पुरानी Chat

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स...

Box Office Report: ‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, पहले ही दिन तोड़ा ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img