Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

किसान महापंचायत के लिए तैयार की कार्ययोजना

  • रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी रहेंगे मुख्य अतिथि
  • कार्यकर्ताओं को व्यवस्था की जिम्मेदारियां सौंपी

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: राष्ट्रीय लोकदल जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पांच फरवरी को गांव भैंसवाल में होने वाली किसान महापंचायत की तैयारियों की समीक्षा कर पंचायत में व्यवस्था बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।

बुधवार को रालोद जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह चेयमैन की अध्यक्षता में बैठक में किसान महापंचायत की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह चेयरमैन ने कहा कि गोहरनी से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का स्वागत कर महापंचायत स्थल तक लाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पंचायत को सफलता पूर्वक आहुत करने के लिए सभी रालोद कार्यकर्ता वालियंटर के रूप में कार्य करेंगे। उन्होंने पार्किंग, मंच व्यवस्था, आदि के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि महापंचायत में कोई अव्यवस्था न हो, मंच पर वही नेता जाएंगे जिनका नाम मंच से पुकारा जाएगा।

जिसके लिए सूची तैयार कर ली गई है। उन्होंने कहा कि किसानों के ट्रैक्टरों व अन्य वाहनों को सड़क पर पार्क न होनेदें, बल्कि घेर, मैदान, कोल्हू, आदि पर पार्क कराएं। बैठक में पूर्व सांसद अमीर आलम खां, अनवार चौधरी, बाबूराम पंवार, सुरेंद्र गंदेवड़ा, संजीव फतेहपुर, सुनील मलिक, आशुतोष पंवार, डा. मुबारक अली, विकास धीमान, सर्वेश सिंभालका आदि उपस्थित रहे।

पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल के सुपुत्र अखिल बंसल ने 5 फरवरी को गांव भैंसवाल में होने वाली महापंचायत को लेकर शामली के विभिन्न मोहल्लों में तथा कांधला, गंगेरू में जिम्मेदार लोगों के साथ बैठक कर महापंचायत में पहुंचने की अपील की। शामली नगर के मोहल्ला गुलशन नगर में जाहिद ठेकेदार के यहां बैठक हुई। जिसमें अखिल बंसल ने कहा कि वर्तमान समय में जब देश का किसान ही बेहाल है तो आम जनता का क्या हाल होगा। किसान हमारे देश के अन्नदाता है और वह लगभग ढाई महीने से सड़कों पर बैठा है।

मगर केंद्र की मोदी सरकार के कान पर जूं नहीं रेंगती। हमें किसानों का साथ देना होगा महापंचायत को राजनीति का अखाड़ा ना बनाकर देश की समस्याओं को हल करना है जिसको लेकर यह महापंचायत आयोजित की गई है। इस मौके पर सईद एडवोकेट, इस्लाम मेंबर, तोहिद रेहमानी, गुलजार तितर, शमीम, जाकिर, इरशाद मेंबर, गुलजार, काला हसन, नौशाद राव, वसीम कुरेशी, मास्टर इमरान, शकील अली, अशरफ, अकील, नवाब, नफीस, नसीम कुरैशी, मकसूद आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img