Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

मंदिर निर्माण की निधि के लिये कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: दक्षिण विधानसभा के शास्त्रीनगर स्थित रंगोली मंडप में मेरठ दक्षिण विधानसभा के विधायक डा. सोमेन्द्र तोमर द्वारा श्री रामजन्म भूमि मंदिर के भव्य निर्माण में सम्पूर्ण सहयोग व समर्पण निधि के आह्वान के लिए बुधवार को कार्यकर्ता मिलन सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर संघ चालक विनोद भारती, विभाग प्रचारक एवं प्रान्त सह शारीरिक प्रमुख विनोद रहे।

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मेरठ दक्षिण विधायक डा. सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि पूरे देश में श्री रामजन्म भूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान 15 जनवरी से प्रारम्भ हो रहा है। इसमें सभी कार्यकर्ता बढ़-चढकर हिस्सा लें। महानगर संघ चालक विनोद भारती ने कहा कि हमारी पीढ़ी अत्यंत सौभाग्य शैली है कि उसने अपने जीवन काल में राममंदिर के संघर्ष से लेकर भव्य निर्माण के साक्षी होंगे।

10 13

हमें प्रत्येक परिवारों में राममंदिर के निर्माण में संकल्प के और सहयोग के लिए सभी हिंदुओं को उजागर करना है। सभी को इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है। आगे कहा कि कोई घर छूटे न और कोई भक्त रूठे ना। विभाग प्रचारक विनोद ने राम मंदिर से जुड़े विभिन्न प्रकरणों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महमूद सालासर के प्रथम आक्रमण को अयोध्या के तत्कालीन राजा सुहैल देव ने अपने पड़ोसी राजाओं का सहयोग से महमूद की ढाई लाख की सेना का संघार किया तब से लगभग 73 बार राममंदिर के निर्माण के लिए समाज ने संघर्ष किया।

भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, उपाध्यक्ष डा. वकुल रस्तोगी, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बिजेन्द्र अग्रवाल, व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष अरुण वशिष्ठ, महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी, पूर्व महामंत्री कमलदत्त शर्मा, दिगम्बर सिंह चौहान, सरजीत मावी ने भी अपने विचार रखे।

मंच संचालन डा. नागेन्द्र तोमर ने किया। इस दौरान मेरठ ब्लॉक प्रमुख नितिन कसाना, मंडल प्रभारी डा. रवि प्रकाश, अरविंद मारवाड़ी, संजय त्रिपाठी, चरण सिंह लिसाड़ी, रविश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष प्रदीप कपूर, आलोक सिसोदिया आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img