नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में 47 सीटें पर चुनाव हार गई है। इसको लेकर जिला स्तर पर समीक्षा बैठकों का दौर चल रहा है। इसी बीच खबर मिल रही है कि भाजपा की बैठकों में कई जगहों पर जमकर मारपीट हुई। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की कलह भी खुलकर सामने आने लगी है। सिद्धार्थनगर में भाजपा की हार पर समीक्षा बैठक से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। जमकर लात-घूंसे चले। आइए जानते हैं कि कहां कहां क्या हुआ…
एक तरफ सहारनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने PWD राज्यमंत्री और नगर विधायक पर हार का ठीकरा फोड़ा। तो वहीं लखनऊ में भाजपा विधायक डॉ. नीरज बोरा का दर्द छलका। उन्होंने कहा- पुलिस ने मुझे भी नहीं बख्शा।


