Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

विश्व ग्रुप प्लेआॅफ में भारत की निगाहें सानिया और अंकिता पर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: अनुभवी खिलाड़ी सानिया मिर्जा और देश की शीर्ष रैंकिंग वाली एकल टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना लातविया के खिलाफ अगले महीने होने वाले बिली जीन किंग कप विश्व ग्रुप प्लेआॅफ में भारत की चुनौती की अगुआई करेंगी।

अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने मंगलवार को टूर्नामेंट के लिए पांच सदस्यीय टीम घोषित की। पांच सदस्यीय टीम में सानिया और अंकिता के अलावा करमन कौर थंडी, युवा जील देसाई और रुतुजा भोंसले को भी जगह मिली है। एआईटीए की चयन समिति ने मंगलवार को आनलाइन बैठक के बाद टीम का चयन किया।

पिछले साल टीम की सदस्य रही रिया भाटिया टीम में रिजर्व खिलाड़ी होंगी। टीम की कप्तानी विशाल उप्पल को सौंपी गई है। यह दो दिवसीय मुकाबला 16 अप्रैल से जुरमाला के लाइलुपे के राष्ट्रीय टेनिस केंद्र के इंडोर हार्ड कोर्ट पर खेला जाएगा।

मार्च 2020 में दुबई में हुए एशिया/ओसियाना ग्रुप ए मुकाबले में दूसरे स्थान पर रहने के बाद भारत ने पहली बार विश्व ग्रुप प्लेआॅफ के लिए क्वालीफाई किया। लातविया को अपने ग्रुप में अमेरिका के खिलाफ 2-3 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

भारत के लिए यह मुकाबला काफी कड़ा होगा क्योंकि उम्मीद है कि लातविया की चुनौती की अगुआई पूर्व फ्रेंच ओपन चैंपियन और दुनिया की 53वें नंबर की खिलाड़ी येलेना ओस्टापेंको करेंगी जबकि अमेरिकी ओपन 2018 के सेमीफाइनल में पहुंची दुनिया की 56वें नंबर की अनास्तासिजा सेवास्तोवा उनका साथ देंगी।

फरवरी 2018 में सेवास्तोवा की विश्व रैंकिंग 11 थी। विश्व ग्रुप प्लेआॅफ को इससे पहले फेड कप के नाम से जाना जाता था। इस टूर्नामेंट को कोरोना वायरस महामारी के कारण दो बार स्थगित किया जा चुका है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क दुर्घटना, 31 यात्री घायल, तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो । यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात...

Saharanpur News: 1582 स्थानों पर होलिका दहन, ड्रोन निगरानी के साथ 3000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: आगामी होली पर्व और रमजान माह...

Holi 2026: 2 या 3 मार्च? होलिका दहन को लेकर असमंजस खत्म, जानें शुभ मुहूर्त

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

स्वच्छता का पर्व है होली

होली का प्रारंभ हुआ, घर-खलिहान से कूड़ा-कचरा बुहार कर...

होली वह है जो हो…ली

दिनेश प्रताप सिंह ‘चित्रेश’ एक समय था, जब होली पूरे...
spot_imgspot_img