Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान में की पूजा

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: अजितनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान आज चौथा दिन था। विधान में इंद्र-इंद्राणियों ने सिद्ध भगवान की पूजा आराधना की। पंडित श्रेयांस कुमार जैन के निर्देशन में श्रद्धालुओं ने अजितनाथ भगवान की प्रतिमा का अभिषेक किया।शांतिधारा सौधर्म इंद्र दिनेश जैन द्वारा की गई।

इस अवसर पर कुबेर इंद्र द्वारा रत्नों की वर्षा भी की गई।संगीतकार संजय म्यूजिकल ग्रुप दिल्ली के गाए भजन कक्षा ढारो रे को विशेष रूप से सराहा गया। इंद्र-इंद्राणियों ने नृत्य के साथ अपनी भक्ति प्रस्तुत की।

नित्य नियम पूजन में श्री अजितनाथ मंदिर कमेटी द्वारा अष्ट द्रव्यों से, प्रधान सुभाष जैन और मंत्री मुकेश जैन के नेतृत्व में समुच्चय देव शास्त्र गुरु पूजन, चौबीस तीर्थंकर भगवान पूजन,और भगवान अजितनाथ की पूजन की गई। श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान की पूजन में सौधर्म इंद्र द्वारा मंडल पर 64 अर्ध समर्पित किए गए।

रात्रि में मंदिर में आरती और प्रश्नमंच का आयोजन किया गया। विधान में सुभाष जैन,मुकेश जैन,अंकुर जैन,दिनेश जैन,रश्मि जैन,विपिन जैन,गौरी जैन,इंद्राणी जैन,अतिशय जैन,रजनी जैन ,,वरदान जैन,प्रदीप जैन,शशि जैन,पंकज जैन,सतीश जैन,राजेश जैन आदि उपस्थित थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img