- धामपुर शुगर मिल में भावी पेराई सत्र की तैयारियां शुरू, मशीनों की मरम्मत कार्य तेज
जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: धामपुर शुगर मिल का भावी पेराई सत्र शीघ्र चालू कराने के लिए गुरुवार को ब्वायलर का पूजन कर उसमें अग्नि का प्रवेश किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण से कार्यक्रम स्थल गुंजायमान रहा। शुगर मिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप शर्मा एवं उपाध्यक्ष एम आर खान ने सभी अधिकारियों एवंव कर्मचारियों को नवीन पेराई सत्र की बधाई दी।
गुरुवार को धामपुर शुगर मिल के 170 टन बॉयलर नंबर एक पर पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्वायलर का पूजन संयुक्त रुप से पंडित बृजेशकिशोर तिवारी एवं पंडित रत्नेश तिवारी ने संयुक्त रुप से संपन्न कराया। पूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य यजमान रूद्र प्रसन्ना आदि मौजूद रहे।
सभी पूजन कार्यक्रम वेद मंत्रों एवं शास्त्रोक्त विधि से संपन्न कराया गया। इस मौके पर धामपुर शुगर मिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप शर्मा व चीनी मिल के उपाध्यक्ष एम आर खान ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भूमि पूजन की बधाई देते हुए चीनी मिल की मशीनों को तैयार करके भावी पैराई सत्र को शीघ्र प्रारंभ करने की बात कही।

चीनी मिल के उपाध्यक्ष एमआर खान ने बताया कि धामपुर चीनी मिल के द्वारा अपने बाह्यय गन्ना क्रय केंद्रों पर कांटे स्थापित करने का काम शुरू कर दिया है। भावी पैराई सत्र को प्रारंभ करने की शुगर मिल में तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है तथा प्लांट एवं मशीनरी और अन्य उपकरणों का ट्रायल शुरू किया जा रहा है। मरम्मत कार्य पूरा होते ही गन्ना खरीदने के लिए किसानों को इंडेंंट जारी किया जाएगा, ताकि कृषक भाई आपूर्ति हेतु गन्ने की छिलाई प्रारंभ कर सकें।

इस अवसर पर आजाद सिंह, मनोज कुकरेती, संजय सिंह, संजीव गुप्ता, विशाल गुप्ता, लवकुश चौहान, राजीव तिवारी, पंकज जैन, विनोद कुमार सिंह, मनोज कुमार चौहान, विकास अग्रवाल, अनिल शर्मा, कुलदीप शर्मा, सुधीर सिन्हा, विजय गुप्ता, सुदर्शन कुमार, शैलेंद्र पांडे, विजय मोहन मिश्रा, उज्जवल सिंह रावत, समर पाल सिंह, संजीव त्यागी, सुरेश सक्सेना आदि मौजूद रहे। पूजनीय कार्यक्रम की सफलता में कर्मचारी रामपाल सिंह, चंद्रजीत सिंह शर्मा, उत्तम सिंह, चंद्रशेखर, मोहम्मद शमीम, अंकित त्यागी, विकास कुमार, हरि शंकर, ब्रह्म कुमार आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

