Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

वाह! बिजली थाने की स्कूटी चार्ज सिपाही की

  • गंगानगर थाने में तैनात है गाड़ी चालक सिपाही मोनित त्यागी

जनवाणी संवाददाता |

गंगानगर: यूपी पुलिस का हाल-बेहाल है। शायद ही कोई दिन ऐसा न जाता हो, जहां पुलिस के कारनामे उजागर न होते हो, रविवार को गंगानगर थाने में तैनात गाड़ी चालक सिपाही मोनित त्यागी का कारनामा सामने आया है। गंगानगर थाने में अलग ही नजारा देखने को मिला। थाने के पीछे सुनसान जगह पर इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी चार्ज होती दिखाई दी। बताया जा रहा है कि ये इलेक्ट्रॉनिक्स स्कूटी गंगानगर थाने में तैनात चालक मोनित त्यागी की है। जोकि रोजाना की भांति इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी को चार्जिंग पर लगा देते हैं और पूरा दिन इसी तरीके से थाना परिसर की बिजली से ये स्कूटी फ्री में चार्ज हो जाती है।

अगर देखा जाए तो सिपाही सरकारी महकमे का गलत प्रयोग कर रहे हैं। जिससे रोजाना हजारों का राजस्व का नुकसान हो रहा है। सिपाही मोनित त्यागी पहले भी ऐसे ही कई मामलों में सुर्खियों में रह चुके हैं, शायद सुर्खियों में बने रहना सिपाही की आदत बन गई है। इनका नाम पूर्व एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने जिले के सिपाहियों की स्पेशल 75 लिस्ट जारी करनी थी। जिनको लाइन हाजिर कर दिया गया था। उसे लिस्ट में सिपाही मोनित त्यागी भी शामिल था। तकरीबन एक वर्ष तक सिपाही मोनित त्यागी लाइन हाजिर रहे थे और अब ये कहते हैं कि मुझे गंगानगर थाना पसंद नहीं है, मैं तो यहां से किसी अच्छे थाने में जाऊंगा।

श्याम नगर में बंद मकान में 20 लाख की चोरी

मेरठ: लिसाड़ीगेट के श्याम नगर इलाके में एक बंद मकान में 20 लाख बतायी जा रही चोरी की वारदात अंजाम देकर बदमाशों ने रविवार को हैड ट्रिक लगा डाली। शुक्रवार को थाना सदर बाजार के बोम्बे बाजार शिव चौक 210-बी में रियल एस्टेट कारोबारी मनीष सिंहल के यहां चोरी, अलग दिन शनिवार को बेगमबाग में चोरी और आज रविवार को श्याम नगर में चोरी। मिली जानकारी के अनुसार श्याम नगर इलाके में रहने वाला आस मोहम्मद पुत्र इकबाल ऊंचा सद्दीनगर निवासी अपने भाई मोहसीन के यहां परिवार समेत गया था।

घर पर ताला लगा था। दरअसल, मोहसनी की पत्नी अरसे से बीमार चल रही है। इसके चलते पूरा परिवार वहां गया हुआ था। रविवार की सुबह जब आस मोहम्मद अपने घर लौटा तो उसे पता चला कि घर में चोरी हो गयी है। बदमाश नकदी, ज्वेलरी व कीमत सामान समेत 20 लाख का सामान ले गए हैं। घर में घुसने के लिए बदमाशों ने मकान का जंगला काटा। वहां से दाखिल हुए। चोरी की सूचना पुलिस को दी गयी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी और पड़ताल की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img