Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

भू-माफिया के विनाश को किया यज्ञ

  • चार हजार बीघा सार्वजनिक भूमि से अवैध कब्जा हटवाने को 27 साल से धरना दे रहे मास्टर विजय सिंह, हवन में जुटे लोग

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में 4000 बीघा सार्वजनिक भूमि अवैध कब्जा मुक्त कराने की मांग को 27 साल से धरनारत मास्टर विजय सिंह ने भूमाफिया और बेईमानों के नाश के लिए यज्ञ किया। मुजफ्फरनगर की हृदय स्थली शिव चौक पर हुए यज्ञ में जिले के गणमान्य लोग जुटे। इस मौके पर मांग की गई कि मुख्यमंत्री चौसाना की हजारों बीघा कृषि योग्य भूमि को अवैध कब्जा मुक्त कराएं।

मौजूदा जनपद शामली की तहसील ऊन के गांव चौसाना की 4000 बीघा सार्वजनिक कृषि योग्य भूमि पर भूमाफिया का अवैध कब्जा है। भूमि को अवैध कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर 27 साल से जो चौसाना गांव के मास्टर विजय सिंह मुजफ्फरनगर में धरना दे रहे हैं। शासन के निर्देश पर कमिश्नर और बड़े स्तर पर हुई जांच में भूमि पर माफिया का कब्जा साबित हो चुका है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर हुई जांच में भी अवैध कब्जा पाया गया। बावजूद मास्टर विजय सिंह के 27 साल के अनवरत आंदोलन पर भी शासन के सिर पर जूं तक नहीं रेंगी और भूमाफिया पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।रविवार को मास्टर विजय सिंह का धरना 28 वे वर्ष में प्रवेश कर गया। इस मौके पर भू माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना स्थल पर ही यज्ञ किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img