Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

क्षेत्र में बढ़ते अपराध व सड़क दुर्घटना रोकने को यज्ञ

  • चांदीनगर थानाध्यक्ष व अन्य ने यज्ञ में आहुति देकर सुख शांति की कामना की

जनवाणी संवाददाता |

चांदीनगर: क्षेत्र में आए दिन अपराध व सड़क दुर्घटना बढ़ती जा रही है, जिससे काफी लोगों की मौत हो चुकी है। इन पर अंकुश लगाने के लिए चांदीनगर थाना में यज्ञ किया गया। इसमें थानाध्यक्ष सहित स्टाफ व ग्रामीणों ने आहुति देकर सुख शांति की कामना की।

चांदीनगर क्षेत्र में आये दिन बढ़ते अपराधों वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर आए दिन वाहनों से होते दुर्घटना से मुक्ति के लिए आचार्य पंडित राजेश्वर शर्मा व शास्त्री विनीत शर्मा द्वारा चांदीनगर थाना परिसर में बने शिव मंदिर में सुख शांति समृद्धि के लिए शुक्रवार को यज्ञ किया गया।

थानाध्यक्ष मुनेशपाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र में बढ़ते अपराधों को देखते हुए वह हाईवे पर आए दिन हादसों वह मरने वालों को लिए भगवान शिव शंकर से यहीं प्रार्थना है कि हादसों में मरने वालों की आत्मा को शांति प्रदान करे और क्षेत्र सुख शांति से रहे।

यज्ञ में आहुति देने वालों में थानाध्यक्ष मुनेशपाल सिंह, एसएसआई मुनेंद्र शर्मा, दरोगा रंजीत सिंह, दरोगा कन्छिद सिंह, दरोगा अनूप सिंह, कांस्टेबल दीपक चौधरी, नीरज, चेतन शर्मा, राजेंद्र, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img