Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

सरायबहलीम में याकूब कुरैशी के छह मकान सील

  • किठौर, मुंडाली और खरखौदा की पुलिस ने की कार्रवाई

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पूर्व मंत्री हाजी याकूब के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। गैंगस्टर में निरुद्ध याकूब कुरैशी की 31.70 करोड़ की संपत्ति को जब्त करने के लिये सीओ किठौर के नेतृत्व में कार्रवाई की जा रही है और अब तक 22 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त हो चुकी है। सोमवार को पुलिस ने याकूब कुरैशी के सरायबहलीम स्थित सात मकानों को सील कर दिया गया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान किसी ने भी विरोध नहीं किया।

15 3

सोमवार को सीओ किठौर रुपाली राय के नेतृत्व में किठौर, मुंडाली और खरखौदा की पुलिस सरायबहलीम पहुंची और याकूब कुरैशी के मकानों को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी। भारी भरकम पुलिस फोर्स को देखकर आसपास काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए और पुलिस कार्रवाई को देखने लगे। पुलिस ने मकानों में रहने वाले लोगों को बाहर निकाला और घर की तलाशी लेने के बाद छह मकान सील कर दिये।

16 3

सीओ किठौर ने बताया कि याकूब के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई आगे भी चलेगी। याकूब की 31.70 करोड़ की संपत्ति को सीज किया जाएगा। गैंगस्टर एक्ट में नामजद पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की 22 करोड़ की संपत्ति अब तक जब्त की जा चुकी है। जल्द ही चिह्नित की गई अन्य संपत्तियों को जब्त किया जाएगा। इन संपत्तियों से जुड़ी रिपोर्ट तैयार हो चुकी है।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि पिछले साल थाना खरखौदा में मीट फैक्टरी के भीतर अवैध रूप से मीट पैकेजिंग के मामले में मुकदमा दर्ज किया था। पूर्व मंत्री व मीट माफिया हाजी याकूब कुरैशी की कुल 31.70 करोड़ की संपत्ति जब्तीकरण के लिए चिह्नित की गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img