- थाना क्षेत्र के गांव नूर अलीपुर भगवंत उर्फ डेहरी की घटना
जनवाणी संवाददाता |
कोतवाली देहात: मानसिक बीमारी के चलते 15 वर्षीय किशोरी ने रात को कमरे में फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना परिजनों ने थाना कोतवाली देहात पुलिस को दी।
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा तथा अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ कर दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के गांव नूर अलीपुर भगवंत उर्फ डेहरी के ग्रामीण असांर की 15 वर्षीय पुत्री मुस्कान पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। जिसके चलते मंगलवार की रात मुस्कान ने किसी समय अपने आप को कमरे में बंद कर अपने दुपट्टे से फांसी लगा ली, जिसके मौके पर ही मौत हो गई।
मुस्कान को फंदे पर लटका देख परिजनों ने घटना की सूचना थाना कोतवाली देहात पुलिस को दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा तथा शव का पंचनामा भर कर अग्रिम कार्रवाई आरंभ कर दी गई।

