Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

भगवानपुर नांगल के शिव गोरखनाथ मंदिर में पहुंच भागवत कथा में शामिल हुए योगी आदित्यनाथ

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर भगवानपुर नांगल गांव के हेलीपैड पर उतरा । यहां से उन्हें रिसीव करने के लिए भगवानपुर नंगल के शिव गोरखनाथ मंदिर के महंत योगी अर्जुननाथ जी, सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह, पूर्व विधायक सहेंद्र सिंह समेत कई गणमान्य लोग पहुंचे।मंदिर गेट तक मुख्यमंगी को कार से लाया गया। मुख्य गेट से भागवत कथा स्थल तक उन्हें जुलूस के के रूप में तथा बैंडवाजों के साथ लाया गया।

47 15

मंदिर परिसर में पहुंचते ही सबसे पहले उन्होंने मंदिर में लगे 256 किलोगाम घंटे को बजाते हुए लोकार्पण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्व. महंत छोटेनाथ जी की समाधि पर पहुंचकर पुष्प अर्पित किए। माथा टेका।

इसके बाद उन्होंने करीब सात करोड़ रूपये की लागत से पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित किए गए हॉल व अन्य कार्यों का लोकार्पण किया। एक रूदद्राक्ष का पौधा भी मंदिर परिसर में लगाया। श्रीमद भागवत कथा हॉल में पहुंचे। यहां उन्होंने श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ किया। यहां बच्यों ने स्वागत गीत के माध्यम से किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img