Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

गुजरात चुनाव में शुक्रवार से रैली करेंगे योगी आदित्यनाथ

  • पीएम मोदी के गृहराज्य में यूपी के सीएम पहले दिन 3 विधानसभाओं में मांगेंगे वोट
  • हिमाचल प्रदेश चुनाव में 5 दिन में की थी 16 रैली

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: गुजरात के रण में आज (शुक्रवार) से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एंट्री होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर पहली व 5 दिसंबर को चुनाव होगा। शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ पहले दिन यहां चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। यहां उनकी 3 विधानसभाओं में रैली होगी। पीएम मोदी के बाद योगी आदित्यनाथ की मांग चुनावी रैलियों में सबसे अधिक रहती है। इसके पहले हाल में हुए हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 दिन में 16 रैलियां की थीं।

शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ की गुजरात के मोरबी, भरूच और सूरत में रैली होगी। वे सबसे पहले मोरबी के वाकानेर से भाजपा उम्मीदवार जितेंद्र भाई सोमानी के लिए वोट मांगेंगे। भरूच के झागड़िया सीट पर रितेश भाई वसावा के पक्ष में जनसभा करेंगे। वहीं तीसरी रैली उनकी सूरत के चौरासी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी संदीप भाई देसाई के पक्ष में होगी। योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव की तीन सीटों के साथ ही गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी वोट मांगेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img