Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

बेहट में नाबालिग लड़की से युवक ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

बेहट: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

पीड़िता के पिता ने गांव के ही एक युवक पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी पुत्री शनिवार की सुबह शौचालय के लिए गयी थी। तभी मौका देख कर पड़ोस में रहने वाले मोहित सैनी ने उसे पकड़ लिया और उसका मुंह दबा कर एक खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया।

पीड़िता का आरोप है कि युवक ने धमकी भी दी है कि अगर किसी को बताया तो तेरे साथ साथ तेरे दोनों भाइयों को जान से मरवा दूंगा। पीड़िता के पिता द्वारा दी गई तहरीर में बताया कि पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने मेरी पुत्री को बंधन मुक्त कराया।

पीड़िता का पिता गांव के गणमान्य व्यक्तियों के साथ आरोपी के पिता के पास पहुंचा और उसे पूरी घटना बताई तो उल्टा आरोपी के पिता ने पीड़िता के पिता को धमकी दी।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भिजवा दिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img