Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

करंट से युवक की मौत के बाद हंगामा, शव रखकर लगाया जाम

जनवाणी ब्यूरो |

नागल: विकासखंड क्षेत्र के गांव नैनसोब में सोमवार सुबह करीब 8 बजे एक युवक की करंट से मौत हो गई। इसके बाद बवंडर उठ गया। परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। काफी मशक्कत के बाद हालात काबू हुए।

बताया गया है कि मैनपाल (24 वर्ष) पुत्र कंवरपाल घर से पड़ोस में लगे सरकारी नल पर नहाने के लिए गया था। मैनपाल जैसे ही नल के पानी के संपर्क में आया तो बराबर में खड़े विद्युत पोल का करंट नल में उतर गया। ऐसे में मैनपाल करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने मृतक के शव को गांव नैनसोब से उठाकर नागल बिजली घर के पास स्टेट हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया और विद्युत विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई करने एवं सरकार से 20 लाख रुपये मृतक परिजनों को मुआवजा दिलाये जाने की मांग की।

हाईवे पर जाम लगाये जाने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने पीड़ितों के परिजनों से बातचीत कर उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना दी एवं पुलिस फोर्स को लगाकर वाहनों को निकलवाया और रूट को डायवर्ट कराया।

मौके पर पहुंचे राकेश कुमार सिंह उपजिलाधिकारी देवबन्द, रजनीश उपाध्याय पुलिस क्षेत्राधिकारी देवबन्द एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों ने पीड़ित परिवार के लोगों को 30 हजार रुपये नकद एवं 2 लाख रुपये का चेक तथा शेष राशि पन्द्रह दिनों में सरकार से स्वीकृति के बाद सौंप देने एवं अन्य मदद के लिए क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र निम ने आश्वासन दिया और जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया।

घटना की सूचना मिलने पर सहारनपुर सांसद हाजी फजलुरहमान,उतराखंड बसपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश गौतम ने भी पीड़ित परिवार के लोगों से मिलकर हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया। जाम खुलते ही राहगीरों ने राहत की सांस ली।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img