Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

एक तरफा प्यार में युवक ने लड़की की शादी तुड़वाई

  • लड़की के पिता ने युवक के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर

जनवाणी संवाददाता |

किरतपुर: क्षेत्र के युवक ने किरपुर के मोहल्ला में रहने वाली लड़की की शादी तुडवा दी। युवक मोबाईल की दुकान करता है तथा लडकी से एक तरफा प्यार करता है। युवक लडकी के पीछे पडा है जबकि वह एक बच्चे का बाप है। लडकी के पिता ने थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दे दी है।

क्षेत्र के मोहल्ले में एक लडकी की बारात 23 नवंबर को कस्बे में आनी थी। घर में सब तैयारियां जोर शोर से चल रही थी कि अचानक दूल्हे के परिवार वालों ने शादी तोड़ दी। लड़की के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना लेने पर पता चला कि नगर का एक युवक मुफ्ती प्लाजा में मोबाइल की दुकान करता है, वह लड़की से एक तरफा प्यार करता था और एक बच्चे का बाप भी है।

युवक लड़के वालों के घर गया और कहा कि ये लड़की मुझसे प्यार करती है तथा लड़की के बारे में उल्टा सीधा बोलकर शादी तुड़वा दी। लड़की ने पिता से बताया कि इस लड़के की दुकान पर में मोबाइल ठीक करवाने गयी थी। इसने मेरे और मेरी सहेलियों के फोटो अपने मोबाइल में निकाल लिए और मुझे ब्लैकमेल करने लगा। लड़की के पिता ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है। शादी टूटने पर लड़की के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img