Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

धर्मशाला सुरक्षा समिति की कुंभ को लेकर आईजी के साथ बैठक

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: राष्ट्रीय धर्मशाला सुरक्षा समिति और क्षेत्रीय धर्मशाला प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों ने कुंभ- 2021 को सफल बनाने हेतु कुम्भ मेला आईजी संजय गुंज्याल के साथ सीसीआर टावर में बैठक की। जिसमें धर्मशाला समिति के पदाधिकारियों ने मेला आईजी के साथ धर्मशालाओ और प्रबंधकों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया।

इस अवसर पर मेला आईजी संजय गुंज्याल ने कहा कुम्भ- 2021 के दृष्टिगत मेला पुलिस एक मोबाइल ऐप बनाने पर विचार कर रही है। जिसमें हरिद्वार की सभी आश्रमों धर्मशालाओ और होटलों का डाटा रहेगा और कुंभ मेले में आने वाले यात्रियों को उसी ऐप पर अपनी सभी जानकारियां देनी होगी।

उन्होंने समिति के सभी पदाधिकारियों से मेला काल मे मेला पुलिस को सहयोग देने की अपील की । उन्होंने यह भी कहा इस बार पुलिस के लिए टेंट बहुत सीमित मात्रा में लगाए जा रहे हैं। जिस कारण धर्मशालाओ और आश्रमों के भी कमरे लिए जाएंगे जिसका भुगतान भी किया जाएगा। इस पर सभी पदाधिकारियों ने अपनी सहमति प्रदान की। उन्होंने कहा कि कुछ पुरानी और जीर्णशीर्ण पड़ी धर्मशालाओं का जीर्णोद्धार भी मेला पुलिस द्वारा किया जाएगा। जिन्हें मेला अवधि में पुलिस के प्रयोग हेतु लाया जाएगा।

राष्ट्रीय धर्मशाला सुरक्षा समिति के अध्यक्ष महेश गौड़ ने कहा कि सभी धर्मशालाएं मेला प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे ।सभी धर्मशालाओ में सीसीटीवी कैमरे और अग्नि शमन यंत्र लगाने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार की सभी धर्मशालाएं पूर्व में भी सभी मेलो पर मेला पुलिस और मेला प्रशासन को सहयोग करती आई हैं जो जारी रहेगा।

राष्ट्रीय धर्मशाला सुरक्षा समिति के महामंत्री विकास तिवारी ने कहा की धर्मशाला प्रबंधक एसपीओ के रूप में भी मेला प्रशासन को पूर्णतः सहयोग करेंगे और मेला पुलिस और मेला प्रशासन के साथ मिलकर कुंभ मेले को संपन्न कराएंगे। उन्होंने बताया कि मेला आईजी के निर्देश पर शीघ्र ही मेला आईजी और हरिद्वार के सभी धर्मशाला प्रबंधकों की एक वर्चुअल बैठक आयोजित की जाएगी।

जिसमें हरिद्वार की धर्मशाला से संबंधित कुंभ मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने हर की पौड़ी का एक प्राचीन और अति दुर्लभ चित्र भी मेला आईजी को भेंट किया। आज की बैठक में क्षेत्रीय धर्मशाला प्रबंधक समिति के संरक्षक गोपाल सिंघल,विजय शंकर दुबे ,शिवकुमार शर्मा ,रमेश मिट्ठा,विष्णु गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

कैसे बनाए जाते हैं शीतल पेय

आनंद कु. अनंत ग्रीष्म के आगमन के साथ ही बाजार...

महिला आरक्षण की मृगतृष्णा की उलझन

भारतीय राजनीति के रंगमंच पर इन दिनों एक नया...

केंद्र के साए में बंगाल के चुनाव

1952 से ही भारत में एक सुगठित चुनाव प्रणाली...

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

कई युवाओं की विदेश में नौकरी की चाहत होती...
spot_imgspot_img