Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

लखनऊ के बाद मेरठ में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक

  • अफसरों को नींद से जगाने के लिये दी कूदने की धमकी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: विकास कार्यों को लेकर नगर निगम के अधिकारियों की नींद तोड़ने के लिये जिया उल हक पानी की टंकी पर चढ़ गया और कूदने की धमकी देने लगा। युवक जिया उल हक इससे पहले लखनऊ में पानी की टंकी पर चढ़ चुका है। युवक के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही हंगामा मच गया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर युवक को टंकी से उतरवा लिया।

34 6

लिसाड़ीगेट क्षेत्र की समस्याओं के प्रति लापरवाह अफसरों को नींद से जगाने के लिए जिया उल हक नाम का युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया और समस्याओं का समाधान न किए जाने पर उसने टंकी से कूद कर जान देने की धमकी दी। यह युवक पूर्व में लखनऊ में भी इसी प्रकार का कारनामा कर चुका है।

यह बात अलग है कि युवक की कोशिशों के बाद फिलहाल नगर निगम के अफसरों की नींद टूटती नजर नहीं आ रही है। लिसाडीगेट क्षेत्र में नगर निगम क्षेत्र के कई वार्ड आते हैं। इनकी बदहाली किसी से छिपी नहीं है। इस क्षेत्र के तमाम पार्षदों की बात करें तो या तो निगम के अफसर उनकी सुनते नहीं और जिनकी सुनी जाती है वो ठेकेदारों की मार्फत अपनी जेबें भरने में लगे हैं। क्षेत्र की समस्याओं से उनका कोई सरोकार नहीं। पूरा लिसाड़ीगेट क्षेत्र समस्याओं से बजबजा रहा है।

लोग बेहाल है। इलाका नारकीय बना हुआ है। यहां के हालात का अंदाजा इसी बात से लगा जा सकता है कि कभी भी महामारी फैल सकती है। इसके बाद भी ना तो नाले नालियों की सफाई हो रही है। न ही निगम अफसर क्षतिग्रस्त नाली खड़ंजों की सुध ले रहे हैं। ऐसे ही अफसरों व पार्षदों को जगाने के लिए सोमवार को जिया उल हक पानी की टंकी पर जा चढ़ा ।

उसने कहा कि यदि अधिकारियों ने समस्याओं का समाधान नहीं किया तो कूद कर जान दे देगा। उसकी मौत के बाद शायद सिस्टम को चलाने वालों की नींद टूट जाए। करीब दो घंटे तक वहां हंगामा चलता रहा। पुलिस भी पहुंच गयी। अंत में वहां सिटी मजिस्ट्रेट अजय भट्ट पहुंचे। उन्होने किसी प्रकार समझा-बुझाकर जिया को नीचे उतारा। तब कहीं जाकर यह हाई प्रोफाइल मामला शांत हो सका।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में तेजी, चांदी 2.25 और सोना 1.41 लाख पहुंचा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुरक्षित निवेश के तौर पर...

Petrol Diesel: ऊर्जा संकट के बीच राहत, पेट्रोल-डीजल पर केंद्र ने घटाई एक्साइज ड्यूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष...
spot_imgspot_img