Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: करंट लगने से हुई युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, झोपड़ी तैयार करते समय हुआ हादसा

जनवाणी संवाददाता ।

नानौता/सहारनपुर: आम के बाग में झोपड़ी बनाने के लिए लोहे की नाल लेकर जा रहा 30 वर्षीय युवक बिजली तारों को छूने से गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में युवक को अस्पताल लाया गया।जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। समाचार लिखे जाने तक परिजन थाने पहुंचे हुए थे।

थाना क्षेत्र के गांव कुआंखेडा निवासी जुलफान पुत्र मौसम अली आम के बाग लेने का काम करता है। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार की शाम गांव भावसी रायपुर में एक आम के बाग की रखवाली के लिए वह झोपड़ी तैयार कर रहे थे। कि इसी दौरान लोहे की नाल झोपड़ी में लगाने के लिए लेकर आते समय ऊपर से गुजर रहे बिजली तारों से टकरा गई। जिसके चलते जुलफान की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक अपने पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़ गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img