Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

टीकाकरण के लिए युवाओं में दिखा उत्साह

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: 18 से 44 साल उम्र वर्ग वालों के लिए शनिवार से मेरठ समेत यूपी के सात जिलों में वैक्‍सीनेशन शुरू हो गया। शनिवार को विश्वविद्यालय में सुबह से ही टीकाकरण को लेकर युवाओं में काफी उत्‍साह देखने को मिला।

बता दे कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए वैक्सीनेशन अभियान के अंतर्गत चोधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में टीका लगवाने के लिए युवाओं में काफी उत्साह देखा गया।

पंजीकरण कराने के पश्चात युवा विश्वविद्यालय परिसर में सुबह से ही पहुचना शुरू हो गए थे। ताकि समय से उनके वैक्सीन लग सके। इस दौरान युवाओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह फैसला अच्छा है। इससे कोविड-19 की चैन को ब्रेक करने में एक सार्थक प्रयास रहेगा।

वहीं वैक्सीन लगवाने वाले युवाओं ने अन्य लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि सभी वैक्सीन लगवाएं। ताकि जल्द से जल्द इस कोरोना संक्रमण की चैन को ब्रेक कर सके।

बता दें कि जल्दी वैक्सीन लगवाने के वजह से कुछ लोगों की झड़प भी हुई,लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने सभी को शांत करा दिया। वहीं दूसरी ओर वैक्सीन लगवाने के दौरान बाहर लगी लाइनों में सोशल डिस्टेंसिंग का भी उल्लंघन किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img