- विरोध में घायल ने परिजनों ने हमलावर अधमरा किया
जनवाणी संवाददाता |
दाहा: दोघट थाना क्षेत्र के बार्डर पर बसे गांव सरोरा में चचेरे व तहेरे भाइयों के हुए संघर्ष में दोनों घायल हो गए। इनमें से एक ने दूसरे पर गोली चलाई तो भीड़ ने गोली चलाने वाले को पीट-पीटकर अधमरा का कर दिया। दोनों को घायल अवस्था में मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया।
यह घटना बुधवार की है। चचेरे भाई अमित कुमार पुत्र राजेंद्र ने अपने तहेरे भाई मोनू उर्फ काला पुत्र जितेंद्र पर अवैध हथियार से गोली चला दी। मोनू को दो गोली मारी गई। एक उसकी पसली के नीचे व दूसरी हाथ में लगी। पता चलते ही मोनू व अमित का परिवार दोनों आपस में भिड गए।
जिसमें हमलावर अमित भी घायल हो गया। उसकी पत्नी सोनम भी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बिनौली सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मोनू उर्फ काला पुत्र जितेंद्र को ग्लोबल हासिपटल मेरठ में भर्ती कराया गया है। वहीं पर घायल अमित पुत्र राजेंद्र को कैलाशी हास्पिटल मेरठ में भर्ती है।
सूचना पर पहुंचे एसपी अभिषेक सिंह एएसपी मनीष कुमार मिश्र, सीओ आलोक सिंह, एसएचओ दोघट दिनेश कुमार व एसएचओ बड़ौत अजय शर्मा मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे। दोघट थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि मोनू उर्फ काला के पिता जितेंद्र ने अमित कुमार पुत्र राजेंद्र के खिलाफ थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि अमित को गुस्सा था कि मोनू उसकी पत्नी से बात करता है। इसी वजह से अमित ने उसके पुत्र मोनू पर जानलेवा हमला किया। उन्होंने बताया कि गांव में आरआरएफ व पीएसी तैनात की गई है।

